फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी vs सीमा: 'सरहद पार से आई महिला ने किया तिरंगे का अपमान', लप्पू आंटी ने दिया पाकिस्तानी झंडे पर चैलेंज

Sat, 26 Aug 2023 06:05 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

रबूपुरा की रहने वाली मिथिलेश भाटी और उनकी बहन ने 15 अगस्त के दिन सीमा हैदर के तिरंगा फहराने वाले वीडियो पर सवाल उठाए हैं। इतना ही नहीं तिरंगे का अपमान करने का आरोप भी लगाया है। 
विज्ञापन
मिथिलेश भाटी और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा की लव स्टोरी के बीच अभी भी मिथिलेश भाटी सुर्खियां बटोर रही हैं। अमर उजाला के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान कई सवालों के जवाब मिथिलेश भाभी ने अपने ही अंदाज में दिए। 

विज्ञापन
Trending Videos

लप्पू और झिंगूर जैसे नामों पर रखी मन की बात
मिथिलेश भाटी ने कहा कि हमारे इलाके में लप्पू और झिंगूर जैसे नामों का खूब इस्तेमाल होता है। लप्पू उसे कहते हैं जो बच्चा ज्यादा नहीं बोलता है। मैंने सचिन को देखकर नहीं बोला। मैंने बस कह दिया। मेरे मुंह में जो आया, वो मैंने बोल दिया। मैं अपने बेटे को लप्पू कहती हूं। तीन चार दिन बाद पता चला कि चाची तुम तो छा गई हो। तुम्हारे ऊपर रील बन रही हैं।

सीमा से ज्यादा खूबसूरत बताया भारतीय लड़कियों को
आगे मिथिलेश भाटी ने कहा कि क्या वो ज्यादा मलूक है। उससे अच्छी तो हमारे यहां की लड़कियां हैं। सचिन भाइया समय काट रहे हैं। पता नहीं हमारे सचिन पर क्या कर दिया। हमारा सचिन फंस गया। 

15 नहीं 13 अगस्त को सीमा ने फहराया तिंरगा
15 अगस्त पर सीमा हैदर के तिरंगा फहराने वाले वीडियो पर मिथिलेश भाटी और उनकी बहन ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि क्या कभी 13 अगस्त को हिंदुस्तान में तिरंगा फहराया गया। सीमा ने 15 को नहीं 13 अगस्त को झंडा फहराया है। आप तो पाकिस्तान से भी एक कदम आगे हो गए हो। देश के जवान जब शहीद हो जाते हैं तो तब उन्हें तिरंगे में लपेटा जाता है, उन्हें वह सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन

सीमा ने किया तिरंगे का अपमान, भाभी ने दिया चैलेंज
आगे कहा कि सीमा ने हमारे तिरंगे का अपमान किया। जिंदा व्यक्ति को तिरंगा पहनने की इजाजत नहीं होती है। उस महिला ने तिरंगे की साड़ी पहनकर रील बनाई। आगे कहा कि मैं कहना चाहती हूं अपने देश को लोगों से। अगर वही सीमा हैदर पाकिस्तान का झंडा पहनकर दिखा दे। हो सकता है कि पाकिस्तान के लोग उसे जिंदा न छोड़ें। वो कहीं भी रह रही हो। मिथिलेश से सीमा हैदर के द्वारा सीएम योगी को राखी भेजे जाने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सीमा का तो ये है कि अगर उसे छिंक भी आ गई तो मीडिया पहुंच जाता है। सीमा कपड़े भी धो रही है तो उस पर भी खबर बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें