फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: दादरी में दूसरे समुदाय की युवती को भगा ले गया युवक, मंदिर में की शादी; विहिप कार्यकर्ता पहुंचे थाने

Sat, 26 Aug 2023 02:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दादरी (ग्रेटर नोएडा)

सार

सूचना पाकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली में पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद करने की मांग की। पुलिस ने विहिप के कार्यकर्ताओं को समझा बूझकर शांत किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक नगर स्थित मोहल्ले से युवक दूसरे समुदाय की युवती को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। परिजनों ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं इस घटना के बाद से विश्व हिंदू परिषद् के कार्यकर्ताओं रोष है। वहीं दादरी के एक दूसरे मामले में किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने बताया कि नगर के मोहल्ले में अलग-अलग समुदाय के दो परिवार रहते हैं। गुरुवार को एक समुदाय की युवती को दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसला ले गया और दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में दोनों ने शादी कर ली है। सूचना पाकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोतवाली में पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद करने की मांग की। पुलिस ने विहिप के कार्यकर्ताओं को समझा बूझकर शांत किया।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी गायब
दादरी में ही जीटी रोड स्थित छपरौला गांव के पास किराए के मकान में रह रही किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है। पुलिस ने बताया कि किशोरी निजी कंपनी में नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रही है। 18 अगस्त को किसी काम से बाहर गई थी, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें