फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद भवन में चूक : संसद भवन से ऑटो लेकर धौला कुआं गया था ललित

विज्ञापन
विज्ञापन
नागौर बस अड्डे पर ललित को लेने आए थे महेश व कैलाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संसद भवन में हंगामे के बाद ललित झा ऑटो से धौला कुआं पहुंचा और बस से राजस्थान के नागौर चला गया। नागौर बस अड्डे पर उसे महेश कुमावत व कैलाश लेने आए थे। अब पुलिस उस ऑटो व बस का पता कर रही है जिससे ललित गया था। पुलिस महेश के भाई की भी भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ललित ने संसद के बाहर नीलम व शिंदे की वीडियो बनाई थी। पुलिस ने जब दोनों को पकड़ लिया तो ललित ने ऑटो ले लिया। नागौर बस अड्डे पर महेश व कैलाश उसे मिले। इसके बाद तीनों रेलवे स्टेशन के पास शिवा ढाबे पर गए। अगले दिन कैलाश ने होटल बुक कराया। इस बीच स्पेशल सेल व नई दिल्ली के स्पेशल स्टाफ की टीमें वहां पहुंच गईं और कैलाश को पकड़ लिया। कैलाश ने बताया कि ललित व महेश होटल में ठहरे थे। दोनों पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली पुलिस ने धौला कुआं पर ही दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों कर्तव्य पथ थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें