फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: लापता बच्ची को गूगल मैप से परिजनों तक पहुंचाया, परिवार ने पुलिस को कहा-शुक्रिया

Wed, 09 Jun 2021 12:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
बच्ची को गूगल मैप के जरिए परिजनों से मिलवाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार दिन से लापता बच्ची को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) टीम ने गूगल मैप की सहायता से परिजनों से मिलवा दिया। बच्ची नोएडा के सेक्टर-12 अस्तित्व साईं कृपा शेल्टर होम में रह रही थी। परिजनों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन


पुलिस की तरफ से एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह होम जाकर वहां रह रहे बच्चों की काउंसलिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बच्ची ने पूछताछ में अपना, परिजनों के नाम और गांव का नाम सलारपुर बताया। 

इसके बाद इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र के सलारपुर गांव में बच्ची के संबंध में सूचना भेजी और फोटो दिखाया, लेकिन वहां से कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने एक बार फिर गूगल मैप से अवलोकन किया तो सलारपुर नामक एक गांव जारचा क्षेत्र में भी मिला। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने अल्ट्रा टेक चौकी प्रभारी से सलारपुर गांव के पूर्व प्रधान से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि बच्ची उनके गांव की है। वह घर से लापता हो गई थी। कुछ देर के बाद बच्ची के मामा से फोन पर बात की गई तो पता चला कि बच्ची बिना बताए घर से निकल गई थी। 
विज्ञापन

बच्ची के परिजन नोएडा आए और बच्ची को साथ ले गए। एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक और उनकी टीम के सराहनीय प्रयास के बाद सोशल मीडिया और बच्ची के गांव के आसपास के लोग प्रशंसा कर रहे हैं। पिछले सप्ताह भी एएचटीयू की टीम ने साईं आश्रम शेल्टर होम में रह रहे एक बच्चे को संभल निवासी माता-पिता से मिलवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें