फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इनेलो जिलाध्यक्ष के भाई के फार्म पर घुसे बदमाश, डकैती और छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 11 Oct 2025 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फार्म हाउस पर घुसा घायल संदिग्ध आरोपी। संवाद - फोटो : बहराइच के सिविल लाइन में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी को संबो​धित करते चिकित्सक।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई जयदीप राठी के बाबरपुर मंडी के साथ जीटी रोड स्थित फार्म हाउस पर वीरवार रात करीब 12 बजे 15-20 बदमाश घुस गए। आरोप हैं कि बदमाशों ने फार्म पर काम करने वाले नौकर के साथ 30 हजार की डकैती की। साथ ही महिलाओं से सोने की चेन और कानों की बाली छीन ली और दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की। फार्म हाउस हाउस मालिक सूचना पाकर परिवार के साथ पहुंचे तो बदमाश भाग गए।
शुक्रवार सुबह एक संदिग्ध व्यक्ति फार्म हाउस के साथ सुबह घायल मिला है। उसकी भागते समय कमजोर शेड पर पैर रखने पर नीचे गिरने से टांग टूट गई। उसे शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। थाना सदर पुलिस ने फार्म हाउस मालिक व श्रमिकों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जयदीप राठी से फार्म की जमीन के कागज और डीवीआर मांगी है। पुलिस ने फिलहाल इसमें मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

गांजबड़ गांव के जयदीप राठी ने बताया कि उनका बाबरपुर मंडी के साथ जीटी रोड पर करीब 2600 वर्ग गज का फार्म हाउस है। यहां यूपी निवासी नौकर अपने परिवार के चार-पांच सदस्यों के साथ रहते हैं। इसके साथ गाड़ी व अन्य सामान फार्म हाउस पर ही रखते हैं। फार्म हाउस के नौकर ने उनको रात करीब सवा 12 बजे फोन कर बदमाशों के फार्म हाउस में घुसने की जानकारी दी। वे अपने भाइयों के साथ मौके पर पहुंचे। चार-पांच गाड़ियों में 15-20 लोग घुसे हुए थे। कुछ लोग उनके आने से पहले और कुछ उनको देखकर भागने लगे। उन्होंने उसी समय डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर फार्म हाउस देखा और बयान दर्ज किए। उनको शुक्रवार सुबह फार्म हाउस के साथ एक आदमी के पड़ा होने की जानकारी मिली। उन्होंने थाना सदन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा। उसके पैर में चोट लगी थी। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने बाकी साथियों के साथ रात को फार्म हाउस पर आया था। उसने भागते समय टिन पर पैर रखा तो वह नीचे गिर गया। पुलिस ने उसको जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। महिलाओं व अन्य लोगों के बयान दर्ज किए।
करवाचौथ और दिवाली मनाने को लिए नौकर ने लिए थे रुपये
फार्म हाउस के नौकर ने बताया कि उन्होंंने करवाचौथ और दिवाली के लिए वीरवार को फार्म मालिक से करीब 30 हजार रुपये लिए थे। वह रात को फार्म हाउस में बाहर और बच्चे व महिलाएं अंदर सोए हुए थीं। रात करीब 12 बजे चार-पांच गाड़ियों में 15-20 लोग दीवार कूदकर अंदर आए। उन्होंने आते ही उनसे 30 हजार रुपये छीनकर और उनके साथ मारपीट की। उनकी आवाज सुनकर महिलाएं बाहर आईं तो उनके साथ भी छेड़छाड़ की। एक महिला ने बताया कि रात को उनके जीजा बाहर सोए हुए थे। वह अपनी दीदी और बच्चों के साथ अंदर थी। वे आवाज सुनकर बाहर आई तो 15-20 लोग मुंह पर कपड़ा बांधे हुए खड़े थे। उन्होंने उनकी सोने की चेन और बाली छीन ली। उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद उनको फार्म से बाहर एक तरफ खड़ा कर दिया। वे बचकर बाहर चली गई और बाबरपुर मंडी में एक व्यक्ति के फोन से फार्म मालिक को इसकी सूचना दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोग डंडे, तलवार व पिस्तौल लिए हुए थे। उन्होंने हथियार के बल पर उनको व बच्चों को डराया और धमकाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह फार्म हाउस के साथ घायल मिला व्यक्ति उनकी अगुवाई कर रहा था।
पुलिस को वीरवार रात को जयदीप राठी के फार्म पर कुछ लोगों के घुसने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। महिलाओं व फार्म हाउस मालिक के बयान दर्ज कर लिए हैं। उनसे जमीन के कागज और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मंगवाई है। यहां शुक्रवार को एक व्यक्ति घायल मिला है। उसे इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल दाखिल कराया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। इसमें नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बलजीत सिंह, प्रभारी, थाना सदर पुलिस।

फार्म हाउस पर घुसा घायल संदिग्ध आरोपी। संवाद- फोटो : बहराइच के सिविल लाइन में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी को संबोधित करते चिकित्सक।

फार्म हाउस पर घुसा घायल संदिग्ध आरोपी। संवाद- फोटो : बहराइच के सिविल लाइन में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी को संबोधित करते चिकित्सक।

फार्म हाउस पर घुसा घायल संदिग्ध आरोपी। संवाद- फोटो : बहराइच के सिविल लाइन में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी को संबोधित करते चिकित्सक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें