नई दिल्ली। मंडी हाउस के एलटीजी ऑडिटोरियम में रविवार की शाम दर्शकों के ठहाकों से गूंज उठे, जब पिएरोज़ ट्रूप ने अपने लोकप्रिय नाटक ‘गालिब इन न्यू दिल्ली’ का 614वां मंचन प्रस्तुत किया। 1997 से लगातार खेले जा रहे इस हास्य नाटक ने भारतीय रंगमंच में सबसे अधिक देखे जाने वाले नाटक का अनूठा कीर्तिमान रचा है।
डॉ एम सईद आलम की लिखित और निर्देशित यह नाटक 19वीं सदी के महान शायर मिर्जा गालिब के 21वीं सदी में पुनर्जन्म की कल्पना पर आधारित है। नाटक में गालिब दिल्ली के बस अड्डे पर जन्म लेते हैं, पटना के एक छात्र के साथ सर्वेंट क्वार्टर में रहने लगते हैं, एक पंजाबी मकान मालकिन से जूझते हैं और देखते-देखते पेज-3 सेलिब्रिटी बन जाते हैं। डॉ आलम स्वयं गालिब की भूमिका निभाते हैं, जबकि उनके साथ अंजू छाबड़ा, हिमांशु श्रीवास्तव, हरीश छाबड़ा और राघव नागपाल जैसे कलाकारों ने मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ब्यूरो