फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खनन माफिया ने प्राधिकरण की टीम पर चलाईं गोलियां, जेसीबी से गाड़ी पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर यमुना सिटी के सेक्टर-17 में अवैध खनन रोकने गई थी टीम
विज्ञापन

प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक ने एक नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ दी शिकायत, पुलिस बोली-लिखित में नहीं मिली
01 जेसीबी और चार डंपर लगे थे खनन में
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। यमुना सिटी के सेक्टर-17 में सोमवार रात अवैध खनन रोकने गई यमुना प्राधिकरण की टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। आरोप है कि माफिया ने गोलियां भी चलाईं। टीम किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और कोतवाली पहुंची। आरोपियों ने जेसीबी से अफसरों की गाड़ी पलट दी। हालांकि पुलिस अभी लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है।

यमुना प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक (परियोजना ) संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी टीम दनकौर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। प्राधिकरण के सुपरवाइजर प्रमोद कुमार गनमैन हरेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह और सुरक्षाकर्मी विनोद कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर माफिया अवैध खनन कर करते मिले। मौके पर एक जेसीबी और चार डंपर थे। आरोप है कि अधिकारियों ने खनन रोकने को कहा तो माफिया ने साथियों के साथ टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। टीम के सभी सदस्यों ने जमीन पर लेटकर जान बचाई। टीम के सदस्य सरकारी गाड़ी की तरफ दौड़ रहे थे, लेकिन तभी आरोपियों ने जेसीबी से गाड़ी भी पलट दी। अफसरों ने बताया कि किसी तरह टीम के सदस्य घटना स्थल से बचकर कोतवाली पहुंचे। वहां पुलिस को सूचना दी। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक ने एक नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि यमुना प्राधिकरण की तरफ से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
खाली प्लॉट में खनन कर रहे माफिया
प्राधिकरण की ओर से कई सेक्टर को विकसित कर आवंटियों को भौतिक कब्जा दिया जा रहा है। सेक्टर में अवैध खनन व अतिक्रमण रोकने के लिए प्राधिकरण ने सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए हैं, लेकिन खनन माफिया सेक्टरों में जेसीबी मशीन से अवैध खनन कर रहे हैं। डंपरों में मिट्टी को लोडकर उसे अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है। इससे पहले तीन फरवरी को भी प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक ने रबूपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें अवैध रूप से मिट्टी खनन करने के दौरान सड़क व पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें