फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्यस्त समय में ब्लू लाइन पर परेशान रहे मेट्रो यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे से अधिक समय तक हुए यात्री परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मेट्रो की ब्लू लाइन से सफर कर रहे लोगों को शनिवार शाम को व्यस्त समय में करीब एक घंटे तक परेशान होना पड़ा। अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास सिग्नल समस्या के कारण पूरी लाइन पर सेवा प्रभावित हो गई। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर 30 मिनट तक फंसे रहे। मेट्रो न तो आगे बढ़ रही थी और न पीछे।
सोशल मीडिया पर यात्री सौरभ गौतम ने लिखा कि आधे घंटे से मयूर विहार स्टेशन पर मेट्रो फंसी हुई है। सैकड़ों यात्री परेशान हो रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। अन्य यात्री ने लिखा कि शाम 7 बजे से 8 बजे के बीच सैकड़ों यात्री परेशान हुए। एक अन्य यात्री ने लिखा कि तीन मेट्रो के बीच सफर करने में 50 मिनट का समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे की देरी से चलेगी मेट्रो
मेट्रो की दो लाइनें पर रविवार को मेट्रो देर से मिलेगी। दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, मेट्रो के फेस-4 में एकीकरण कार्यों में तेजी लाने के लिए रविवार को पिंक और यलो लाइन की सेवा एक घंटे की देरी से मिलेगी। पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार तक) पर सुबह 7 की जगह सुबह 8 से सेवा शुरू होगी। येलो लाइन के जहांगीरपुरी से समयपुर बादली खंड (मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली तक) पर सुबह 6 बजे की जगह सुबह 7 बजे से सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें