फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रन फॉर यूनिटी के माध्यम से एकता व अखंडता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा स्टेडियम में ढाई हजार से अधिक लोग दौड़े, पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से किया गया था आयोजन
विज्ञापन

क्रिेकेटर, कवि से लेकर बड़ी हस्तियांं हुईं रन फॉर यूनिटी में शामिल

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें ढाई हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया और राष्ट्रीय एकता, अखंडता व भाईचारे का संदेश दिया। शुक्रवार सुबह नोएडा स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में क्रिकेटर, कवि, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों समेत देश की बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया।

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गणमान्य लोगों के साथ हरी झंडी दिखाकर की। इस कार्यक्रम में 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें पुलिसकर्मी, प्रशिक्षणाधीन आरक्षी, छात्र-छात्राएं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य शामिल थे। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और जोश के साथ दौड़ में भाग लिया। इसमें ‘भारत की शक्ति उसकी एकता में है’ का सशक्त संदेश दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अनुशासन और सेवा भावना का अद्वितीय उदाहरण है। विशिष्ट हस्तियों को पुलिस कमिश्नर ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम मेधा रूपम, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र, अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार, डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी मुख्यालय रवि शंकर निम, डीसीपी यातायात प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी लाइन शैलेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य उच्च अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन




मुख्य रूप से यह लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह, कवि डाॅ. कुमार विश्वास, क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अमित भड़ाना, कवि व गायक शंभू शिखर, मिसेज यूनिवर्स शेरी सिंह, प्रसिद्घ गायक गिरिक अमन, पैरालंपिक पदक विजेता योगेश कथूनिया, .स्क्वाड्रन लीडर अभय प्रताप सिंह, पैरा एथलीट साक्षी कसाना, युवा क्रिकेटर स्वास्तिक चिकारा, कुश्ती प्रशिक्षक रोहताश चौधरी, बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव प्रमोद कुमार समेत अन्य प्रमुख लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें