फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्जी अकाउंट बनाकर डिजाइनर युवती की फोटो से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। एक सिरफिरे युवक ने डिजाइनर युवती का इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर दी और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इससे युवती परेशान हो गई और पुलिस से शिकायत की। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक कंपनी में डिजाइनर के पद पर काम करती है। एक अज्ञात शख्स ने उसके नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया और उसकी फोटो से छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद उसे अपलोड कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी सोशल मीडिया पर उसे फॉलो कर रहा है और उनका डाटा एकत्र कर रहा है। आरोपी की इस हरकत से युवती काफी डरी हुई है और मानसिक रूप से परेशान है। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है । ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें