फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मानसिक रूप से परेशान कबाड़ी के व्यापारी ने फंदा लगा दी जान

Sun, 26 Oct 2025 01:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। समालखा की राजस्थान कॉलोनी निवासी कबाड़ी के व्यापारी सुमित (36) ने फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार देर शाम को उनका शव दकान मे फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि मृतक काफी समय से मानसिक रूप से बीमार थे जिस कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

राजस्थान कालोनी निवासी प्रीति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी शादी को 12 वर्ष हो चुके हैं। उनके पति सुमित की नारायणा रोड पर कबाड़ी की दुकान थी। शुक्रवार की सुबह वह दुकान पर गए थे। शाम करीब 5 बजे उनके पति की दुकान का शटर डाउन था। अंदर देखा तो उनके पति ने दीवार में लगे लोहे के पाइप में रस्सी बांधकर फंदा लगा ली। पड़ोसियों ने उन्हें नीचे उतार कर उपमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में डाक्टर ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके पति काफी समय से मानसिक रूप से तनाव में थे। जिस कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शनिवार को मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें