फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुष्कर्म और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म और मतांतरण का दबाव बनाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

-कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था केस, अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व मतांतरण का दबाव बनाने के आरोप में दर्ज केस में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई है। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था। सेक्टर-113 थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी की पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी पूर्व सहकर्मी आसिफ के रूप हुई। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके पिता नाजिर और अन्य साथी नासिर भी केस में आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर 49 थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपनी बच्ची के साथ पति से अलग रहती है। उसकी मुलाकात 2023 में सेक्टर 121 के एक सैलून में काम करने के दौरान आसिफ से हुई थी। आरोप है कि आसिफ ने दोस्ती कर शादी का झांसा दिया था। होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया था। गर्भवती होने पर गर्भपात भी करवाया था। मतांतरण का दबाव बनाने का भी आरोप कोर्ट में दिए गए प्रार्थनापत्र में पीड़िता ने लगाया है। यह भी बताया है कि आरोपी के परिवार से शिकायत करने पर उसे धमकाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें