फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना पुस्ता बांध सड़क की बदहाली पर मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश ने तत्काल सफाई व मरम्मत के दिए आदेश
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-94 गांव रायपुर से लेकर सेक्टर-135 गांव नंगली वाजिदपुर तक लगभग 11 किलोमीटर लंबे यमुना पुस्ता बांध पर बनी सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क जगह-जगह टूटी पड़ी है, कटीली झाड़ियां उगी हुई हैं और चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन मंच ने पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान, गौतम लोहिया और डीपी चौहान ने मंगलवार को प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह को सेक्टर-135 बरात घर में समस्या से अवगत कराया। उन्होंने राज्य मंत्री को बताया कि कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अशोक चौहान ने बताया कि वर्ष 2023 से लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। इस पर प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मौके पर मौजूद नोएडा प्राधिकरण के जीएम अशोक कुमार अरोड़ा को आदेश दिया कि पुस्ता बांध सड़क की तत्काल सफाई और मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें