फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विभिन्न समस्याओं के संबंध में जिला जज को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने नवनियुक्त जिला जज का बार सभागार में किया स्वागत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को नवनियुक्त जिला जज अतुल श्रीवास्तव का स्वागत किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन ने युवा अधिवक्ताओं के लिए चैंबर समेत विभिन्न समस्याओं के संबंध में मांगों का एक ज्ञापन भी जिला जज को सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और सचिव अजित नागर ने संचालन किया।
विज्ञापन


सचिव अजीत नागर एडवोकेट ने बताया कि हाल ही में जिले के जिला जज मलखान सिंह का लखनऊ स्थानांतरण कर दिया गया था। उनके स्थान पर लखनऊ से न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव जिला जज नियुक्त किया गया है। बार ने 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन भी जिला जल को सौंपा। इसमें फैमिली कोर्ट के नव निर्माण भवन में शिफ्टिंग, रिक्त अधिकारियों की नियुक्ति, कॉमर्शियल व लारा कोर्ट का स्थानांतरण, चैंबर निर्माण, बार रूम व क्रेच का निर्माण, मल्टीलेवल कार पार्किंग आदि मांगें शामिल हैं। जिला जज ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर युवा अधिवक्ताओं से कहा कि वे कोई भी मुकदमा फाइल करने के दौरान वकालत का ध्यान अवश्य रखें ताकि उनके मुकदमे की सफलता की गारंटी और अधिक हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें