फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कस्बे की समस्याओं के समाधान के लिए साैंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर(संवाद)। कस्बे की समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ ने शुक्रवार को नगर पंचायत दनकौर के एक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता नगर पंचायत पहुंचे और मूलभूत सुविधाओं की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई। मनोज नागर ने बताया कि नगर में गंदगी का अंबार लगा है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति भी अनियमित बनी हुई है। सलारपुर अंडरपास के पास बने डंपिंग ग्राउंड और पानी के बिल के नाम पर अवैध वसूली का मुद्दा भी उन्होंने उठाया। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नगर पंचायत कार्यलय पर आंदोलन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीमा सूर्यवंशी, वशु शर्मा, जेपी नागर, कुणाल एकलव्य, केशव शर्मा, सोनू योगी, मनोज सैनी, केशव नागर, फूल सिंह, सोनपाल, यश, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें