फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुकुल बने भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन




ग्रेटर नोएडा(संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित मंगलमय इंस्टिट्यूट में शुक्रवार को भारत विकास परिषद की गौतमबुद्ध नगर शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल, मुक्ता अग्रवाल व पीसी गुप्ता ने मुकुल गोयल को जिला शाखा के अध्यक्ष, आलोक गोयल को सचिव और डॉ. कुमार आदित्य को कोषाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस दौरान 10 लोगों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। चुनाव अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया की चुनाव की प्रक्रिया इसी माह शुरू हुई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ के वित्त सचिव महेश बाबू गुप्ता, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख कृपा शंकर, अजेय गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, मोनू जेवर, सविता शर्मा, गिरीश गुप्ता, विकल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें