फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेला गुघाल का उद्घाटन कल, सात से होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। मेला गुघाल का उद्घाटन पांच सितंबर की शाम छह बजे होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम सात सितंबर से शुरू होंगे।
मेले का उद्घाटन समारोह मेला परिसर स्थित मंदिर में होगा। उद्घाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह सिसोदिया और वाईपी सिंह द्वारा किया जाएगा। दीप प्रज्ज्वलन मंत्री सुनील कुमार शर्मा, बृजेश सिंह और जसवंत सैनी द्वारा किया जाएगा। मेले के तहत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तिथियां जारी कर दी गईं हैं।
सात सितंबर को मैजिक शो, नौ सितंबर को पंजाबी कवि दरबार, दस सितंबर को गुघाल नाइट, 11 सितंबर को एक शाम संविधान निर्माता के नाम, 12 सितंबर को मेरा सहारनपुर मेरा गौरव, 13 सितंबर को देवभूमि सांस्कृतिक संध्या, 14 सितंबर को हमारी संस्कृति हमारी पहचान, 15 सितंबर को श्री कृष्ण रासलीला, 16 सितंबर को एक शाम पूर्वांचल के नाम, 17 सितंबर को अतुल्य भारत और 18 सितंबर को कवि सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी कार्यक्रम जनमंच में होंगे। 19 सितंबर को फुलवारी आश्रम में दंगल होगा। 20 सितंबर को रंगारंग कार्यक्रम इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर होगा। 20 सितंबर को ही एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम होगा, जो जनमंच में होगा। 21 सितंबर को कव्वाली होगी, जो जनमंच में होगी। 22 सितंबर को अंतिम कार्यक्रम ऑल इंडिया मुशायरे का रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें