रतिया। क्षेत्र के गांव खाई में गांव का जोहड़ पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते ओवरफ्लो होने से बरसाती पानी जोहड़ से निकलकर गांव की गलियों में फैल गया है। इससे गांव की गलियां जलमग्न हो गई हैं। पानी की निकासी के उचित प्रबंध न होने पर बुधवार को सरपंच राकेश कुमार,चिम्पू राम,हरदीप,कुणाल मेहता सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति रोष जताया। ग्रामीण ने बताया कि इससे पहले भी जोहड़ के ओवरफ्लो होने पर पानी निकासी के लिए गांव के किसानों के खेतों में पानी डाल दिया जाता था बरसात के चलते किसानों के खेत भी पानी से भरे पड़े हैं जिसके चलते पानी की कही भी निकासी नही कर पा रहे है। पानी की निकासी न होने से ग्रामीण काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि गांव से पानी की निकासी के उचित प्रबंध न होने व समस्या हल होने को लेकर सप्ताह भर से अधिकारियों को मिल रहे है लेकिन कोई हल नही निकल रहा ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या हल करवाने की मांग की है।