फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ : बाजारों में सूरत, राजस्थान व एपी के मेहंदी कलाकारों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-लाजपत नगर और मालवीय नगर के बाजारों में जबर्दस्त रौनक
विज्ञापन

-त्योहार के लिए जमकर खरीदारी में जुटी हुई हैं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही राजधानी के बाजारों में चहल-पहल तेज हो गई है। सुहागिनों के इस खास त्योहार को लेकर लाजपत नगर और मालवीय नगर जैसे प्रमुख बाजारों में जबरदस्त रौनक दिखाई दे रही है। खरीदारी के साथ-साथ मेहंदी लगवाने का उत्साह भी चरम पर है। इस बार खास बात यह है कि दिल्ली के अलावा सूरत,राजस्थान, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों से आए मेहंदी कलाकार भी अपने हुनर का जादू बिखेरने पहुंच रहे हैं।
-
स्टॉल लगाकर लगाएंगे मेहंदी
सूरत और गुजरात से आए कलाकार राजस्थान की पारंपरिक मेहंदी डिजाइन बनाने वाले शिल्पकार और आंध्र प्रदेश के विशेषज्ञ राजधानी के अलग-अलग बाजारों में स्टॉल लगाएंगे। यह कलाकार सुहागिनों के हाथों को अपनी अनोखी कला से सजाकर त्योहार की खूबसूरती और बढ़ा देंगे।
विज्ञापन


नए-नए डिजाइन तलाशती हैं महिलाएं

स्थानीय मेंहदी कलाकारों का कहना है कि महिलाएं नए-नए डिजाइन तलाशती हैं और इसके लिए वे अक्सर मशहूर कलाकारों को प्राथमिकता देती हैं। यही कारण है कि दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों से आए कलाकारों को भी यहां अच्छा मौका मिलता है।
-
सूरत की ट्र्रेंडी तो पारंपरिक राजस्थानी डिजाइन का क्रेज
सूरत और गुजरात के कलाकार अपने बारीक और ट्रेंडी डिजाइनों के लिए मशहूर हैं, जबकि राजस्थान के मेहंदी कलाकार पारंपरिक राजस्थानी पैटर्न को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करते हैं। वहीं आंध्र प्रदेश से आने वाले कलाकार अपनी अलग शैली से सुहागिनों के बीच लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं।
-
पिछले साल से अच्छे कारोबार की उम्मीद

लाजपत नगर, सरोजिनी नगर और मालवीय नगर के बाजारों में महिलाओं की भीड़ दिन-ब-दिन बढ़ रही है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते बाजारों का माहौल उत्सव जैसा हो जाता है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार करवाचौथ के मौके पर कारोबार पिछले साल की तुलना में और अधिक होने की उम्मीद है। त्योहार का उत्साह सिर्फ मेहंदी तक ही सीमित नहीं है। बाजारों में सुहाग से जुड़े सामान चूड़ियां, साड़ियां, सजावटी थाल और श्रृंगार सामग्री की भी जमकर बिक्री हो रही है।


वर्जन

करवा चौथ पर हर साल मेहंदी की मांग सबसे ज्यादा रहती है। इस बार तो माहौल और भी खास है क्योंकि अलग-अलग राज्यों से कलाकार आए हैं। महिलाएं पहले से ही अपॉइंटमेंट बुक कर रही हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार पिछले साल से ज़्यादा काम और बिक्री होगी।
उमेश कुमार, मेंहदी कलाकार व दुकानदार

करवा चौथ हमारे लिए बहुत खास त्योहार है। मेहंदी के बिना यह अधूरा लगता है। हम हर साल नई डिजाइन ढूंढते हैं और इस बार तो बाहर से आए कलाकारों की वजह से और भी अच्छे विकल्प मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सिमरन,लाजपत नगर

मुझे राजस्थानी और गुजराती स्टाइल की मेहंदी बहुत पसंद है। यहां बाजार में इतने अच्छे- अच्छे स्टॉल लगे हैं कि तय करना मुश्किल हो रहा है कि कहां से मेहंदी लगवाऊं। त्योहार की रौनक मेहंदी से और बढ़ जाती है।
श्वेता, मालवीय नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें