फोटो : 7मेघवाल समिति के लोग बातचीत करते। स्रोत : समिति
- फोटो : हैदरगढ़ प्रेमदास कुटी पर श्रीरामचरितमानस संत सम्मेलन।
रेवाड़ी। मेघवाल उत्थान समिति की ओर से मेघवाल सभाओं का आयोजन किया गया। बावल ब्लॉक के बालावास और रेवाड़ी ब्लॉक के चिल्हड़ गांव में सभाएं आयोजित हुईं।
ओमप्रकाश ने बताया कि ये सभाएं समाज को मेघवाल पहचान स्थापित करने और सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। सभा में मेघवाल उत्थान समिति के संरक्षक वेद प्रकाश व देवेंद्र और अध्यक्ष सूरजभान मुख्य वक्ता रहे।
समिति ने सभी मेघवाल परिवारों से अपील की है कि यह सभा नहीं, मेघवाल समाज के पुनर्जागरण का प्रथम चरण है। इस मौके पर अशोक मेघवाल, भूप सिंह, रविंद्र, सावंत सिंह, हीरालाल वैध, राहुल मेघवाल, सतीश व अन्य मौजूद रहे।