फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों फ्लैट खरीदारों की समस्याएं सुलझाने को सीएम से मिले

विज्ञापन
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते नेफोवा अध्य? - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के हजारों खरीदारों की समस्या के संबंध में नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (नेफोवा) के अध्यक्ष अभिषेक कुमार और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान नेफोवा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंप कर ग्रेनो वेस्ट के हजारों लोगों के सामने घर की समस्या को दूर करने की बात को प्राथमिकता से रखा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान ग्रेनो वेस्ट में खरीदारों की समस्या के साथ यहां रहने वाले लोगों के सुख-सुविधाओं में इजाफा को लेकर भी बातचीत की। मांग पत्रों का एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा, जिसमें बिल्डर द्वारा बनाए हुए फ्लैट की रजिस्ट्री, खेलकूद की समस्याओं को दूर करने के लिए स्टेडियम का निर्माण, आधे-अधूरे बने बिल्डर परियोजना को पूरा कराने, ग्रेनो वेस्ट के लोगों के लिए सरकारी मल्टी स्पेशलियटी अस्पताल का निर्माण, स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक परिवहन की समस्या को दूर करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने इन मांगों को पूरा करने को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया है।
सड़क, बिजली व पर्यावरण एनओसी पर सीएम से मिले कोरियाई उद्यमी
शहर में स्थापित कोरियाई कंपनियों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। उद्यमियों ने मुख्यमंत्री के सामने सड़क नहीं होने, बिजली कटौती व पर्यावरण एनओसी का मसला उठाया। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव (औद्योगिक विकास) अरविंद कुमार को इन समस्याओं के तत्काल समाधान के आदेश दिए हैं। बैठक में शामिल जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री को कोरियाई कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पर्यावरण एनओसी और बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। रोजाना करीब दो घंटे कटौती होती है।
विज्ञापन

कुछ कंपनियों तक सड़क नहीं बनी है। कंपनियों को मिलने वाले इंसेंटिव में देरी हो रही है। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान ही अपर मुख्य सचिव (औद्योगिक विकास) को फोन कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड और सरकार से जुड़ी इन समस्याओं को शीघ्र हल कराने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्यमियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। इसके बाद विधायक उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार से मिले। उन्होंने तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें