नोएडा। सेक्टर-24 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की टीम करेगी। इससे पहले तीन जुलाई को टीम ने वर्चुअल निरीक्षण किया था। उस दौरान टीम ने अस्पताल प्रबंधन को कुछ कमियों की सूची भेजी थी ताकि उन्हें दुरुस्त कर मेडिकल कॉलेज के लिए अनुमति प्राप्त की जा सके।
अब टीम फिजिकल निरीक्षण करने जा रही है। बता दें कि इस सत्र से 50 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की जानी है। इसके लिए अस्पताल में अकादमिक जोन तैयार कर लिया गया है। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की पहली मंजिल को अकादमिक जोन में बदला गया है। वहीं, फ्लैट्स को हॉस्टल में तब्दील किया गया है, ताकि दाखिला लेने वाले छात्र वहां रह सकें। इन सीटों पर प्रवेश नीट नीट परीक्षा के माध्यम से होगा। अस्पताल की डीन डॉ. हरनाम कौर ने बताया कि इसी महीने निरीक्षण टीम आकर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी। ब्यूरो