फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदूषण हॉटस्पॉट आनंद विहार में एमसीडी की सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से पार्क की गई आठ बसों के चालान काटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी ने राजधानी में प्रदूषण और यातायात अव्यवस्था पर सख्त रवैया अपनाते हुए बुधवार को आनंद विहार स्थित प्रदूषण हॉटस्पॉट पर बड़ी कार्रवाई की। विभागीय टीम ने मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से पार्क की गई आठ बसों के चालान काट दिए।
विज्ञापन

राजधानी में प्रदूषण और यातायात अव्यवस्था को लेकर एमसीडी के अतिरिक्त आयुक्त लीलाधर मेघवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें मार्ग पर आठ बसें अवैध रूप से पार्क मिलीं। उन्होंने इन सभी बसों का चालान करवाया। ये बसें मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से पार्क थीं, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और प्रदूषण भी बढ़ रहा था। इस मौके पर मेघवाल ने स्पष्ट कहा कि सड़क पर अवैध पार्किंग और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों के खिलाफ अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले सभी वाहनों के खिलाफ तत्काल चालान की कार्रवाई की जाए। अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि क्षेत्र में 150 बसों की वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था शीघ्र शुरू की जा रही है। इस व्यवस्था के शुरू होते ही पीडब्ल्यूडी मेन रोड पर जाम और धूल प्रदूषण की समस्या से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें