फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अपराध संक्षेपः

विज्ञापन
विज्ञापन
दो भगोड़े बदमाश पकड़े
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिणी-पश्चिमी जिले की पुलिस ने धोखाधड़ी और आबकारी मामले में दो भगोड़े बदमाशों को पकड़ा है। इनकी पहचान सेक्टर-24, द्वारका निवासी मोहित मल्होत्रा (42) और वेस्ट सागरपुर निवासी क्रांति (40) के रूप में हुई है। मोहित पर धोखाधड़़ी और क्रांति पर आबकारी का मामला दर्ज है। दक्षिणी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के मुताबिक, भगोड़े बदमाशों को पकड़ने के लिए जिले में टीम का गठन किया गया था। टीम अलग-अलग थाने में गश्त कर रही थी। तभी 29 अक्तूबर को पालम विलेज पुलिस को मोहित के बारे में गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह 31 अक्तूबर को सागरपुर थाना पुलिस को क्रांति के बारे में गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद

युवक पर चाकू से हमला, घायल
नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में कार और बाइक की टक्कर होने पर कार में बैठे युवक ने बाइक पर पीछे बैठे युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान दीपांशु (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक युवक को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

दीपांशु अपने परिवार के साथ गोपाल नगर, नजफगढ़ में रहते हैं। आरोप है कि 4 नवंबर की दोपहर वह अपने दोस्त पारस की बाइक पर सिम लेने नजफगढ़ स्थित एक स्टोर पर गए थे, लेकिन वह अपना आधार कार्ड घर पर ही भूल गए थे, जिसकी वजह से उन्हें सिम नहीं मिली और उन्हें वापस लौटना पड़ा। रास्ते में प्रेम नगर के पास जाम लगा हुआ था। उसी दौरान सामने से एक कार उनकी बाइक के सामने आकर खड़ी हो गई। उन्होंने अपनी बाइक को साइड से निकालने की कोशिश की। तभी कार चालक ने गाड़ी पीछे कर दी, जिससे बाइक में टक्कर लग गई और वह दोनों सड़क पर गिर गए। पारस ने चालक को गाड़ी ठीक से चलाने को कहा। इस पर कार चालक नीचे उतरा और पारस से मारपीट करने लगा। उस बीच दीपांशु ने बचाव करने का प्रयास किया तो कार के अंदर बैठा युवक कार से उतरकर आया और उसकी पीठ व बाजू पर चाकू से कई वार कर दिए। संवाद

कार सवार बुजुर्ग महिला से नकदी और फोन लूटा
पूर्वी दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कार के अंदर बैठी एक बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये नकद और उसका फोन लूट कर मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने टायर पंचर होने की बात कहकर पहले पीड़ित की गाड़ी रुकवाई, फिर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


52 वर्षीय संजीव गुप्ता परिवार के साथ दयानंद विहार इलाके में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। 30 अक्तूबर को दोपहर करीब 1:45 बजे वह अपनी बहन के घर से अपने माता-पिता के साथ लौट रहे थे। उसके पास कार में कुछ सामान मौजूद थ। जब वे खिचड़ीपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने कार का टायर पंचर होने का इशारा किया। जब वह गाड़ी रोक कर टायर देख रहे थे, उसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने कार का गेट खोलकर अंदर बैठी बुजुर्ग महिला के हाथ से बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। बाद में राहगीरों को महिला का बैग रास्ते में पड़ा हुआ मिला, जिसमें एक आईडी कार्ड और एक मोबाइल फोन था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें