फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुजफ्फरनग के ध्यानार्थ एमसीए के छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीए के छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में एमसीए के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र की पहचान विक्रांत सैनी निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र कई दिन से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


छात्र नॉलेज पार्क के एक कॉलेज से एमसीए की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार दोपहर में हॉस्टल से छात्र के आत्महत्या करने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि छात्र कुछ दिन से परेशान चल रहा था। परिजनों से भी कई बार उसकी बात हुई थी। आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है। परिजन ने अभी कोई शिकायत नहीं दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें