फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेयर ने यमुना घाट पर बांटे 1.35 लाख जामुन के बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मेयर राजा इकबाल सिंह ने बृहस्पतिवार को श्री दिल्ली गुजराती समाज की ओर से यमुना घाट पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में 1,35,000 जामुन के बीज बांटे। इस दौरान मेयर ने कहा कि जब ये बीज वृक्ष बनेंगे तो ऑक्सीजन और प्रदूषण नियंत्रण का पुण्य सभी को मिलेगा। उन्होंने इस पहल के लिए गुजराती समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज हमेशा देश की दशा और दिशा तय करने में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें मां यमुना का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला और वर्षों बाद यमुना का इतना साफ जल देखकर आत्मिक संतोष हुआ। दिल्ली की ट्रिपल इंजन सरकार दिल्ली को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाने के लिए संकल्पित है। यह कार्यक्रम केवल बीज वितरण का नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य की नींव है। कार्यक्रम में शाहदरा (उत्तरी) क्षेत्र के अध्यक्ष पुनीत शर्मा, उपायुक्त अभिषेक मिश्रा, नैफेड के अध्यक्ष अशोक ठाकुर, एमसीडी के अधिकारी-कर्मचारी और श्री दिल्ली गुजराती समाज के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें