फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वूशु चैंपियनशिप में मयंक ने जीता स्वर्ण, आदित्य को कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- चेन्नई स्थित जेपीआर विश्वविद्यालय में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के दो खिलाड़ियों ने तमिलनाडु में आयोजित 25वीं जूनियर नेशनल वूशु चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। सांडा स्पर्धा में मयंक रोसा ने स्वर्ण और आदित्य भाटी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से उनके परिवार और जिले में खुशी का माहौल है।

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जेपीआर विश्वविद्यालय में 28 अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। गौतमबुद्ध नगर के दोनों खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। मयंक रोसा ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि आदित्य भाटी ने 90 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। जिले के वूशु कोच अमित रोसा ने प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम की कमान संभाली। प्रदेश की टीम ने कुल पांच पदक अपने नाम किए, जिनमें एक स्वर्ण पदक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला वूशु एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रशिक्षण का परिणाम है। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उम्मीद है कि वे आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें