फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन खेले गए मैच
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का मंच सज चुका है। तीन दिवसीय टूर्नामेंट का शुक्रवार को पहला दिन रहा। पहले दिन से ही दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


आयोजनकर्ताओं के अनुसार, टूर्नामेंट में शामिल आठ फ्रेंचाइजी टीमों में से सभी टीमों के बीच बारी-बारी से पहले राउंड का मैच संपन्न किया गया। इस बीच स्टेलर स्टालियंस और विक्ट्री वैनगार्ड के बीच मैच खेला गया, जहां स्टेलर स्टालियंस 7 विकेट से जीती। इसी तरह सुपर सोनिक और ब्रेव ब्लेजर्स के बीच हुए मैच में सुपर सोनिक 51 रनों से जीती। इलाइट ईगल्स और माइटी मावेरिक्स के बीच हुए मैच में माइटी मावेरिक्स ने 9 विकेट जीत दर्ज की। बतादें कि सीएलटी 10 का प्रारूप है कि हर मैच दस-दस ओवर का होगा। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि करीब चार हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। टूर्नामेंट देखने के लिए आने वाले दर्शकों, क्रिकेट प्रेमियों के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की गई है। इसमें उन्हें प्रवेश के दौरान अपना पंजीकरण कराना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें