-ध्यानार्थ-उद्यम सिंह, उत्तराखंड रेवाडी, हरियाणा के लिए उपयोगी।
-28 सितंबर को व्यवसायी के कर्मचारी से चाकू दिखाकर लूट थे आठ लाख रुपये
-लूट की रकम में से 6.22 लाख रुपये बरामद, दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्लास्टिक दाना बनाने वाले व्यवसायी के कर्मचारी से चाकू दिखाकर आठ लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने वारदात के मास्टर माइंड अश्चिनी उर्फ आलू को उसके सास्थ गौतम उर्फ भूरा के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट की रकम में से 6.22 लाख रुपये बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार के अनुसार, पीडि़त विजय विहार दिल्ली निवासी आदर्श श्रीवास्तव प्लास्टिक दाना कारोबारी अदीब आलम का कर्मचारी है। वह 28 सितंबर दोपहर लगभग 12.45 बजे जयपुर गोल्डन अस्पताल दिल्ली के पास पंकज (पर्ल का कर्मचारी) से 8 लाख रुपये लेकर अपने मालिक को देने के लिए विजय विहार जा रहा था। आरोपी भरत ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे चाकू दिखाकर उससे 8 लाख रुपये लूट लिए। पीडि़त की शिकायत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शाखा में तैनात इंस्पेक्टर पुखराज की टीम ने दो आरोपियों मंगोलपुरी दिल्ली में रह रहे और मूल रूप से जिला रेवाड़ी, हरियाणा निवासी भारत किराड़ (22) और हितेश पवार उर्फ हित्तू को 30 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ के बाद टीम को दो अन्य आरोपियों अश्विनी उर्फ आलू और रोहिणी, दिल्ली निवासी गौतम उर्फ भूरा की जानकारी मिली। इनकी तलाश शुरू की गई। टीम ने इन दोनों को मुकरबा चौक के पास घेराबंदी कर शुक्रवार को उस समय पकड़ लिया जब ये उत्तराखंड से लौट रहे थे।
-
अश्विनी हैं मास्टमाइंड-
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी अश्वनी उर्फ आशु वारदात का मास्टर माइंड है। उसने अपने साथियों गौतम उर्फ भूरा, हितेश, भारत, शिवम से संपर्क किया और जयपुर गोल्डन अस्पताल के पास 8 लाख रुपये लूटने की साजिश रची थी। तय हुआ था कि डकैती के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में भाग जाएंगे और मंगोलपुर कलां गांव के पास डीडीए पार्क में मिलेंगे। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तय कार्यक्रम के तहत मिले और वहां से आरोपी अश्वनी और गौतम उत्तराखंड के लिए फरार हो गए थे। मूल रूप से जिला उधम सिंह नगर, उत्तराखंड निवासी अश्विनी ने चाकू का इंतजाम किया था।
-
पुरुषोत्तम वर्मा
-
पुरुषोत्तम वर्मा