फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक की टक्कर से रेहड़ी वाले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में नारियल पानी बेचने वाले विक्रेता की मौत हो गई। मृतक की पहचान केदारी सिंह निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। वह स्वर्ण नगरी में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन


बुलंदशहर की विजनेशी कुमारी का कहना है कि जीजा केदारी सिंह 8 सितंबर की शाम करीब सात बजे अपनी रेहड़ी लेकर घर लौट रहे थे। जेपी ग्रीन्स के पास सामने से आ रही एक बाइक ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें उनके पेट में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय डॉक्टरों से प्राथमिक उपचार कराया गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें गांव ले जा रहे थे। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के पास रास्ते में उनकी मौत हो गई। 12 सितंबर को शव का पोस्टमार्टम बुलंदशहर में कराया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें