फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: बाइक बोट की तर्ज पर ठगी का आरोपी गो वे कंपनी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 10 हजार लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी

Sat, 23 Apr 2022 09:05 PM IST
सुशील कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि वर्ष 2019 में अनिल सेन और मीनू सेन ने बाइक बोट की ही तरह इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी लगाने के नाम पर 62 हजार रुपये निवेश कर एक साल में दोगुना करने का झांसा दिया था। 
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक बोट की तर्ज पर गो-वे नाम से कंपनी खोलकर लगभग 10 हजार लोगों से ठगी के आरोपी मास्टर माइंड गो-वे के निदेशक कुनाल सेन को बीटा-2 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस केस में आरोपी दंपती अनिल सेन और मीनू सेन को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपियों ने लोगों को एक साल में धन दोगुना करने का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया था। 

विज्ञापन


शनिवार को दंपती से मिलने उनका बेटा गौतमबुद्घ नगर जिला कारागार आया। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वर्ष 2019 में दफ्तर बंद कर फरार हो गए थे। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि वर्ष 2019 में अनिल सेन और मीनू सेन ने बाइक बोट की ही तरह इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी लगाने के नाम पर 62 हजार रुपये निवेश कर एक साल में दोगुना करने का झांसा दिया था। 

गौतमबुद्घ नगर, बुलंदशहर गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा के लगभग दस हजार लोग आरोपियों के जाल में फंस गए थे। बाइक बोट कंपनी के आरोपियों के अचानक किश्त देना बंद करने और पीड़ितों से संपर्क तोड़ने के बाद गो-वे में निवेश करने वाले पीड़ितों को शक हुआ और उन्होंने रुपया मांगना शुरू कर दिया। आरोपियों ने सभी निवेशकों को रुपये लौटाने की तारीख दे दी, लेकिन निवेशक नियत दिन रुपये लेने पहुंचे तो पता चला कि आरोपी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


पहले से विवाहित है मीनू सेन  
बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि मीनू सेन का विवाह किसी अन्य व्यक्ति से हुआ था। कुनाल, मीनू और अन्य व्यक्ति का ही बेटा है, लेकिन साइट-4 में दफ्तर खोलकर ठगी के दौरान अनिल सेन और मीनू सेन खुद को पति-पत्नी बताते थे। वहीं, कुनाल सेन ने पूछताछ में बताया कि वह फरार रहने के दौरान नवी मुंबई में कपड़ों का कारोबार करने लगा था, लेकिन नुकसान होने के बाद अपनी मां, मीनू और अनिल की जमानत के प्रयास में जुट गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर संपत्ति जब्त की जाएगी। 

मुंबई में मोबाइल छोड़कर आया था कुनाल 
आरोपी कुनाल पुलिस को गुमराह करने और लोकेशन ट्रैस होने से बचाने के लिए अपना मोबाइल मुंबई में ही छोड़कर आया था, लेकिन पुलिस आरोपी की निगरानी कर रही थी। आरोपी ने फ्लाइट की टिकट बुक कराई तभी पुलिस को उसके गौतमबुद्घ नगर आने की सूचना मिल गई थी।

गुरुग्राम में ई-रिक्शा का काम करने लगे थे आरोपी 
ग्रेटर नोएडा से फरार होने के बाद आरोपी गुरुग्राम में ई-रिक्शा का कारोबार करने लगे थे। उस दौरान अनिल सेन के फोटो एक भाजपा नेता के साथ भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें