नोएडा के सेक्टर-आठ स्थित कार्डबोर्ड फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। सूचना पर आठ से 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
नोएडा के सेक्टर-आठ स्थित एक कार्डबोर्ड फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि सुबह करीब 4:30 बजे सेक्टर-8 में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि आग गत्ते यानी कार्डबोर्ड की फै्ट्री में लगी है। आग तेजी से फैल रही थी, जिसे देखते हुए तत्काल 8 से 10 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।