फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कांशीराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, बसपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, बसपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में छह मंडलों से पहुंचे कार्यकर्ता

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में रविवार को कांशीराम की जयंती मनाई गई। आयोजन स्थल नीले झंडों और जय भीम के नारों से गूंज उठा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अलीगढ़ और आगरा मंडल से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ता कांशीराम के चित्र और नीले झंडे लेकर पहुंचे और जय भीम व बसपा के नारों के साथ अपने नेता को याद किया। कार्यक्रम बौद्ध रीति से संपन्न कराया गया। बौद्ध भिक्षु डॉ. नागभूषण के नेतृत्व में पांच भिक्षु संघ ने विधि-विधान से श्रद्धांजलि कार्यक्रम कराया। इस दौरान बसपा की ओर से भिक्षुओं को चीवर दान दिए गए और भोजन दान भी कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद मुनकाद अली, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहित आनंद, पूर्व सांसद गिरीश जाटव, उत्तराखंड के लक्सर से विधायक शहजाद अली समेत अन्य राजनेताओं ने की। वक्ताओं ने कांशीराम के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने बहुजन समाज को राजनीतिक पहचान दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों व महिलाओं में दिखा उत्साह
कांशीराम जयंती के मौके पर सिर्फ जिले से नहीं बल्कि छह मंडलों से लोग पहुंचे। पुरुष कार्यकर्ता के अलावा बच्चे, महिला और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में जुटे। कार्यक्रम में बसपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर लखमी सिंह, सतपाल पीपला, अनिल बघेल, विमल वर्मा, रणविजय सिंह, नरेश गौतम व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें