फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चार मंजिला मकान से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चार मंजिला मकान से गिरकर राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन

नोएडा। निठारी गांव में चार मंजिला मकान से गिरकर एक राज मिस्त्री की मौत हो गई। रविवार रात हुई इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।
विज्ञापन

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात डायल 112 पर इमरान खान नामक एक शख्स ने सूचना दी कि निठारी में उसके मकान की छत से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि एक शख्स अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है और मुंह से खून निकल रहा है। व्यक्ति चार मंजिला मकान की छत से पड़ोस की छत पर गिर गया था। पुलिस टीम ने एंबुलेंस से घायल को नजदीक अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामनाथ (40) के रूप में हुई है। रामनाथ वर्तमान में निठारी गांव के डी ब्लॉक में किराये के मकान में अकेला रहता था। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें