फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अक्षय तृतीया पर बाजारों में चमक, लुभाने के लिए ऑफर की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों से इस वर्ष भी 250 करोड़ से अधिक कारोबार की उम्मीद
विज्ञापन

सोने के दाम में बढ़ोतरी से युवाओं में हल्के व स्टाइलिश आभूषणों की मांग बढ़ी



संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। अक्षय तृतीया सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको देखते हुए ग्रेनो के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। इस दिन सोना, चांदी, भूमि या वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। इस मौके पर ज्वेलर 250 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज पर 7.7 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही, आभूषणों की आकर्षक डिजाइन भी पेश की गई हैं।
सोने के दाम में बढ़ोतरी के कारण युवाओं के बीच हल्के और स्टाइलिश आभूषणों की मांग तेजी से बढ़ी है। कई ज्वेलर कस्टमाइज्ड ज्वैलरी डिजाइन की सुविधा भी दे रहे हैं। अक्षय तृतीया को लेकर एडवांस बुकिंग में भी इस बार 30 से 35 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। आम ग्राहक के साथ निवेशक भी आभूषण खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्व को लेकर ज्वेलरी शोरूम को सजाया गया है। ग्राहकों को फ्री गिफ्ट और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर भी दिए जा रहे हैं। सीमित समय के लिए विशेष डिजाइनों पर अतिरिक्त लाभ भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कोट
पहले मेकिंग चार्ज 15.5 प्रतिशत तक था, जो 7.7 प्रतिशत कर दिया गया है। - संजय वर्मा, सराफा व्यापारी
तृतीया तिथि रविवार को सुबह 11 बजे से सोमवार सुबह 10:40 तक रहेगी। - आचार्य शशिकांत त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें