फोटो
नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश गोल्फ सोसाइटी ने सेक्टर-38 स्थित गोल्फ कोर्स में कार्यक्रम के दौरान कोच धर्मेंद्र सिंह को सम्मानित किया। यह सोसाइटी इंडियन गोल्फ यूनियन से जुड़ी हुई है। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल ए.के.एस. चंदेले और मेजर जनरल जानकी पंत भी मौजूद रहे। दोनों ने कोच धर्मेंद्र सिंह के काम की सराहना की। धर्मेंद्र सिंह नेशनल गोल्फ अकादमी ऑफ इंडिया से प्रमाणित कोच हैं। उनसे प्रशिक्षित खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। शिष्य सुखमन सिंह 2025 में देश के नंबर-एक अमेच्योर गोल्फर बने। कनव चौहान जूनियर वर्ग में नंबर एक खिलाड़ी रहे। वहीं भव्या रतन ने सब-जूनियर वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सम्मान उनके लिए खुशी और प्रेरणा का काम करेगा।