ग्रेटर नोएडा के जगतफार्म मार्केट में दीपावली को लेकर बाजार में सजी रंग-बिरंगी झालरें, ग्राहकों
जगत फार्म, सूरजपुर और कासना बाजार में सजा सजावटी सामान, खरीदारी के लिए पहुंचने लगे ग्राहक
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। जगत फार्म, सूरजपुर और कासना बाजार में दुकानदारों ने त्योहार को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी झालर, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, रंगोली, फूल-मालाएं, गिफ्ट आइटम और आकर्षक सजावटी सामान सजाए गए हैं। बाजारों में धीरे-धीरे ग्राहकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। दुकानदारों को उम्मीद है कि धनतेरस और दीपावली तक खरीदारी में तेजी आएगी।
कासना बाजार के दुकानदार राकेश शर्मा ने बताया है कि इस बार दीपावली पर रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों और सजावटी सामान की अच्छी मांग रहने की उम्मीद है। दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन और कीमतों की लाइटें उपलब्ध हैं। जगत फार्म और कासना बाजार में भी दुकानदारों ने दीपावली के लिए विशेष स्टॉक मंगाया है।