फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मराठाज ने सुपर-6 में बनाई जगह, गरवी को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेंगलुरु को हराकर हरियाणा ने भी दिखाया दम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में चल रही वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) में रविवार को एम्पेरिया मराठाज और हरियाणा हरिकेंस ने जीत दर्ज की। एम्पेरिया मराठाज ने गरवी गुज्जूज को 2-1 से हराकर सुपर-6 में जगह पक्की की। वहीं, हरियाणा हरिकेंस ने नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स को 2-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

एम्पेरिया मराठाज को गरवी गुज्जूज के खिलाफ पहले सेट में 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 21-9 से जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में मराठाज ने 20-15 की बढ़त बना ली, लेकिन गरवी गुज्जूज ने लगातार तीन अंक हासिल कर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, मराठाज ने संयम बनाए रखते हुए तीसरा सेट 21-18 से जीत लिया। यह टीम की लगातार तीसरी जीत रही। जतीन पडवाल को प्लेयर ऑफ द मैच और अजय कुमार को इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया।दूसरे मुकाबले में हरियाणा हरिकेंस ने नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स को 21-17 और 21-15 से शुरुआती दोनों सेट हराकर बढ़त बनाई। बेंगलुरु की टीम ने तीसरा सेट 21-15 से जीतकर वापसी की कोशिश की, लेकिन हरियाणा ने मुकाबला 2-1 से अपने नाम कर लिया। हरियाणा के चिराग यादव को प्लेयर ऑफ द मैच और दिवांक चौधरी को इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें