फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूल बसों के कई रूट प्रभावित, बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर-62, 63, 93, मयूर विहार, एनएसईजेड, रजत विहार समेत कई रूट डायवर्ट
विज्ञापन


- स्कूलों को राहत मंगलवार को सरकारी छुट्टी की वजह से बंद रहेंगे स्कूल
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में जगह-जगह श्रमिकों के प्रदर्शन और यातायात बाधित होने का असर स्कूल परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा। कई स्कूलों को बसों के रूट बदलने पड़े जबकि कुछ रूट अस्थायी रूप से रद्द कर दिए गए। सबसे ज्यादा असर सेक्टर-62, 63, 93, मयूर विहार, हाजीपुर और आसपास के इलाकों में देखने को मिला।


स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त स्टाफ को बसों के साथ भेजा। वहीं, बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंच गए। वहीं कुछ स्कूलों ने सेक्टर-62 की ओर बसें भेजने से भी परहेज किया। स्कूलों का कहना है कि ये राहत की बात है कि 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती की वजह से सरकारी छुट्टी है।
विज्ञापन



महर्षि विद्या मंदिर के प्रिंसिपल उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि स्थिति को देखते हुए पहले ही अभिभावकों से संपर्क किया गया था। कई रूटों पर बच्चों को अभिभावकों के बताए गए सुरक्षित प्वाइंट्स पर छोड़ा गया। यह सुनिश्चित किया गया कि अभिभावक के आने तक किसी भी बच्चे को अकेला न छोड़ा जाए। महामाया बालिका इंटर कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. छाया जैन ने बताया कि एनएसईजेड और सेक्टर-62 के दो रूट रद्द कर दिए गए थे। इन रूटों के छात्रों के अभिभावकों को स्कूल बुलाया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा ही स्कूल की पहली प्राथमिकता है। पंचशील बालक इंटर कॉलेज में भी सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए दो रूट रद्द किए। बच्चों को लेने के लिए अभिभावकों को आना पड़ा।
विज्ञापन




कॉलेज में 50 प्रतिशत नहीं पहुंचा स्टाफ
प्रदर्शन के चलते कॉलेज में भी स्टाफ कम आया। सेक्टर-62 स्थित एक कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि 50 प्रतिशत स्टाफ ही ऑफिस पहुंच पाए हैं। कई स्टाफ समय नहीं पहुंच पाए तो उन्होंने छुट्टी ले ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें