फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: अस्पताल की निर्माणाधीन दीवार ढही, सात मजदूर दबे; पांच की हालत गंभीर

Tue, 11 Nov 2025 08:18 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर में मंगलवार शाम एक अस्पताल की निर्माणाधीन दीवार अचानक ढह गई। जिससे वहां काम कर रहे सात कामगार मलबे के नीचे दब गए।

विज्ञापन
मौके पर पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के गामा-1 सेक्टर में मंगलवार शाम एक अस्पताल की निर्माणाधीन दीवार अचानक ढह गई। जिससे वहां काम कर रहे सात कामगार मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। साथी कामगारों ने शोर मचाकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बीटा-2 कोतवाली पुलिस और फायर टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस और राहत दल ने मलबा हटाकर सभी कामगारों को बाहर निकाला। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद इंस्पेक्टर बीटा-2 भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें