मनोज जायसवाल बने अध्यक्ष, शिव गोविंद महामंत्री।
- फोटो : संवाद
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के कटरा स्थित एक पैलेस में सोमवार को गल्ला व्यापार एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर, प्रयागराज और प्रतापगढ़ जिले के गल्ला व्यापारी शामिल हुए। इसमें सर्वसम्मति से मनोज कुमार जायसवाल को अध्यक्ष और पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू को महामंत्री चुना गया।
प्रेम, अतुल कुमार, फूल चंद्र केसरवानी, कमलेश, पप्पू को उपाध्यक्ष और जितेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। एसोसिएशन का संरक्षक आशीष केसरवानी, प्रमोद उमर वैश्य, बबलू जायसवाल, कुंवर चंद गुप्ता को बनाया गया। सलाहकार पद की कमान बबलू, सुनील पांडेय, गुड्डू, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, बच्चा को सौंपी गई।