फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फर्नीचर कारोबारी की मां से चेन लूटने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पंजाबीपुरा में रविवार को फर्नीचर कारोबारी शाश्वत जैन की मां रीना जैन से नाली साफ करने के बहाने घर में घुसकर चेन स्नेचिंग करने वाले आरोपी बदमाश बादल को पुलिस ने मंगलवार सुबह मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हुआ है। उसे प्यारेलाल जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वह ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मंगतपुरा का निवासी है। वह पहले भी मॉर्निंग वॉक पर आई महिलाओं से चेन लूट की घटनाएं कर चुका है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा और 19 हजार 700 रुपये बरामद किए हैं। टीपीनगर पुलिस ने दिल्ली रोड पर चेकिंग के दौरान मंडी के पीछे रास्ते आरोपी बादल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पूछताछ से भागने का कारण पूछा तो बताया कि वह मॉर्निंग वॉक करने आने वाली महिलाओं की चेन स्नेचिंग करने की फिराक में आया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें