मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के कैंट इलाके के एक स्कूल का कक्षा नौ का छात्र अचानक लापता हो गया। छात्र के लापता होने से स्कूल प्रबंधन में हडकंप मच गया। सूचना पर परिजन भी स्कूल पहुंच गए। जानकारी पाकर सदर बाजार पुलिस भी छात्र की तलाश में निकल पड़ी। आखिरकार दो घंटे बाद छात्र सदर बाजार में भी मिल गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि टीचर ने छात्र को डांट दिया था, इसी कारण वह स्कूल से चला गया था। बाद में वह सदर बाजार में मिल गया। इस संबंध में किसी प्रकार की कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। संवाद