फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका का कत्ल: जिसके संग अफेयर... उसी ने किया कत्ल, घरेलू सहायिका के रूप में काम करते थे प्रेमी युगल

Sat, 29 Nov 2025 09:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

यूपी के नोएडा में एक युवक ने प्रेमिका की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेमी युगल घरेलू सहायिका के रूप में काम करते थे। पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
नोएडा कोतवाली फेज-2 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोप मौके से फरार होगया। पुलिस आरोपी को तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नोएडा के कोतवाली फेज-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। 

मृतक युवती की पहचान सोनू (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार निवासी कृष्ण के साथ याकूबपुर गांव में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।
जानकारी के अनुसार, सोनू और कृष्ण के बीच प्रेम संबंध था। 

शुक्रवार देर रात, दोनों के बीच किसी बात को लेकर गहरा विवाद हो गया। इसी विवाद के चलते कृष्ण ने अपनी प्रेमिका सोनू के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद घायल सोनू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
 
विज्ञापन

आरोपी की तलाश जारी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कृष्ण मौके से फरार हो गया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आरोपी कृष्ण की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सोनू के परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें