देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को नोएडा कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान होशियारपुर निवासी रामपत यादव के रूप में हुई है। वह एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन
रामपत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसमें एक मिनट आठ सेकेंड के एक वीडियो में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पोस्ट किया और कार्रवाई की मांग की। वीडियो में एक व्यक्ति रामपत से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बारे में पूछता है तो वह अभद्र टिप्पणी करना शुरू कर देता है। पूछताछ में पता चला है कि यह वीडियो उस वक्त रिकॉर्ड की गई है जब वह शराब के नशे में था।