आप ने मंत्री प्रवेश वर्मा की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आप ने महरौली में जलभराव के दौरान नाले में बहकर एक व्यक्ति की मौत को भाजपा सरकार के कुप्रबंधन का परिणाम बताया है। रविवार को आप विधायक संजीव झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।
इस मौके पर संजीव झा ने कहा कि कुछ दिन पहले हुई बारिश के दौरान सब्जी मंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति जलभराव के तेज बहाव में बह गया था। यह हादसा भाजपा सरकार की लापरवाही और झूठे दावों की पोल खोलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नाले में लगी सुरक्षा जाली यदि मंत्री प्रवेश वर्मा के निर्देश पर नहीं हटाई जाती तो हादसा नहीं होता। शव अभी तक परिवार को नहीं मिला है और पुलिस भी सहयोग नहीं कर रही। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मांग की कि परिवार को शव सौंपा जाए और उचित मुआवजा दिया जाए।