फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान परशुराम का जीवन ज्ञान, साहस और मर्यादा का संगम : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण सम्मेलन में सीएम ने कहा- हर वर्ग को समान अधिकार दिलाना लक्ष्य
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि भगवान परशुराम का जीवन ज्ञान, साहस और मर्यादा का अद्भुत संगम है। उनके आदर्श हमें सिखाते हैं कि आचरण और समाज के प्रति उत्तरदायित्व सबसे बड़ा धर्म है। मुख्यमंत्री ने ये विचार अंतरराज्यीय ब्राह्मण सम्मेलन में रखे।
विज्ञापन

पीतमपुरा वेस्ट एन्क्लेव में दिल्ली मैथिली ब्राह्मण सभा की ओर से आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा ज्ञान, संस्कृति और धर्म के माध्यम से समाज को दिशा दी है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य हर वर्ग के लोगों को समान अवसर और सभी समुदायों के योगदान को सम्मान के साथ स्वीकार करना है। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह, हरियाणा सरकार के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, विधायक पूनम भारद्वाज और विभिन्न राज्यों से आए ब्राह्मण समाज के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें