दादरी (संवाद)। दादरी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
दादरी रेलवे स्टेशन के पास स्थित थर्ड लाइन के दक्षिणी हिस्से में ट्रैकमैन ने रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े शव की सूचना जीआरपी को दी। तलाशी के दाैरान शव के पास से कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। एक मोबाइल फोन मिला, जो बंद था। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी जाएगी।