फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उखड़े प्लास्टर वाली सोसाइटियों को जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उखड़े प्लास्टर वाली सोसाइटियों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अरिहंत अंबर सोसाइटी में प्लास्टर गिरने से निवासी की मौत व कुछ सोसाइटी में आग लगने की घटनाओं को नोएडा प्राधिकरण ने संज्ञान में लिया है। प्राधिकरण के ग्रुप हाउसिंग विभाग से शहर की सोसाइटियों को नोटिस जारी कर उखड़े प्लास्टर को दुरुस्त करवाने के लिए कहा जाएगा। इसके साथ ही आग से बचाव के लिए सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करने को प्राधिकरण कहेगा। प्राधिकरण की एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही ये नोटिस जारी करवाए जाएंगे। निरीक्षण करवाकर सुधार भी सुनिश्चित करवाया जाएगा। नोटिस में काम करवाने के लिए मौके पर जिम्मेदार एओए या बिल्डर की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्लास्टर दुरुस्त कराने के लिए उन सोसाइटियों को प्राधिकरण नोटिस जारी करेगा जहां की पूर्व में शिकायतें आई हुई हैं। एसीईओ ने बताया कि ऐसी 10 सोसाइटी को चिन्हित किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें