फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग, पाइप और पिटाई: भरे बाजार में युवक को बेहरमी से पीटा, अंशुल ने क्यों मचाया ये आतंक; देखें Video

Mon, 23 Feb 2026 09:30 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर एक युवक पाइप से युवक को बेरहमी से पीट रहा है। वहां खड़े लोग मूकदर्शक बने हैं।
विज्ञापन
खुलेआम युवक की पिटाई करता शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा स्थित सुत्याना गांव में वाहन पार्किंग को लेकर विवाद में एक युवक की बीच बाजार में पाइप से पिटाई का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंशुल सिंह निवासी सुत्याना गांव के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर एक युवक पाइप से युवक को बेरहमी से पीट रहा है। वहां खड़े लोग मूकदर्शक बने हैं। जानकारी पर पता चला है कि पीड़ित द्वारा दुकान के सामने वाहन खड़ा करने पर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि आरोपी द्वारा वाहन पार्किंग विवाद को लेकर पीड़ित के साथ मारपीट की गई थी। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें